भाई-बहन से लेकर दोस्तों तक सभी ने इस तरह विराट कोहली पर बरसाया प्यार, 36वां जन्मदिन बनाया खास
अमर उजाला
Tue, 5 November 2024
Image Credit : twitter
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Image Credit : IPL
इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इनमें उनके भाई-बहन, दोस्त और प्रशंसक शामिल हैं।
Image Credit : ICC
विराट के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से किंग कोहली की तस्वीर साझा की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे भाई। हमेशा खुश रहो।
Image Credit : instagram
वहीं, विराट की बहन भावना ढींगरा ने लिखा- ईश्वर आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Image Credit : instagram
इसके अलावा कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे बिस्किट।
Image Credit : abdevilliers17
रियान पराग ने भी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खास मेसेज साझा किया। उन्होंने लिखा- सर्वकालिक महानतम व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Image Credit : instagram
युवराज सिंह ने विराट कोहली के जन्मदिन पर एक खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा- आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं किंग कोहली। निया आपकी ठोस वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
Image Credit : X
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपने खास दोस्त को शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने लिखा- एक प्रतिष्ठित क्रिकेटर और एक प्रेरणादायक व्यक्ति विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Image Credit : X
पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटटेटर एस बद्रीनाथ ने अपने चीकू को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई। उन्होंने लिखा- एक गोल-मटोल बच्चे चीकू से लेकर एक महान खिलाड़ी बनने तक, आपके रवैये और दृष्टिकोण ने भारत के क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल दिया।
Image Credit : twitter
सिर्फ अक्लमंद लोग ही इस तस्वीर में खोज सकते हैं तीन मधुमक्खी