अनुष्का के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे कोहली, हनुमान गढ़ी भी गए

अमर उजाला

Sun, 25 May 2025

Image Credit : ANI/PTI

टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं।

Image Credit : ANI/PTI

रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका।

Image Credit : ANI/PTI
हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। 
Image Credit : ANI

कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। 

Image Credit : ANI/PTI

इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की।

Image Credit : ANI/PTI

विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। दोनों ने वहां मंदिर में काफी समय बिताया।

Image Credit : ANI/PTI

हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास जी महाराज ने कहा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है।'

Image Credit : ANI

संजय दास जी महाराज ने कहा, 'उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की।'

Image Credit : ANI

इससे पहले 13 मई को विराट अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की।

Image Credit : ANI

इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही थी।

Image Credit : ANI

पंजाब-दिल्ली मैच में लगा खूबसूरती का तड़का, प्रीति जिंटा ने बिखेरी चमक

IPL/BCCI
Read Now