अमर उजाला
Fri, 8 November 2024
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी कर रही है।
इस दौरे के लिए भारतीय टीम को रवाना होने में अभी कुछ वक्त बचा है और उससे पहले भारतीय खिलाड़ी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं
विराट कोहली भी इस समय मुंबई में हैं और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अभी मुंबई में हैं। इसकी जानकारी खुद अनुष्का ने एक पोस्ट के जरिये दी थी
विराट और अनुष्का हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां में गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
फैंस के इस पसंदीदा कपल ने डोसा डेट का आनंद लिया और विराट अनुष्का के ठीक पीछे खड़े होकर पोज देते नजर आए।
अकाय के जन्म के बाद अनुष्का और विराट को भारत में कम ही देखा जाता है। रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आती हैं, अनुष्का और विराट धीरे-धीरे स्थायी रूप से लंदन शिफ्ट हो रहे हैं
विराट कोहली को मिला नई टीम का साथ, सोशल मीडिया पर किया एलान