अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है
रोहित और कोहली ने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास लिया था और ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय को भी अलविदा कह चुके हैं। रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
यह पूछे जाने पर क्या रोहित और कोहली 2027 वनडे विश्व कप के लिए टीम में जगह बना पाएंगे? इस पर कोच गंभीर ने कहा, देखिए इसमें अभी काफी समय है। वनडे विश्व कप से पहले हमारे सामने टी20 विश्व कप की चुनौती है और यह एक बड़ा टूर्नामेंट होगा जिसे भारत में फरवरी-मार्च में होना है
गंभीर ने कहा, फिलहाल हमारा सारा ध्यान इसी पर है और इंग्लैंड दौरे के बाद टी20 विश्व कप पर ध्यान रहेगा। नवंबर-दिसंबर 2027 में अभी भी ढाई साल देरी है। सबसे अहम बात यह है कि मैंने हमेशा कहा है कि अगर आप प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उम्र महज एक नंबर है
रोहित और कोहली के वनडे भविष्य को लेकर भी कई तरीके की अटकलें चल रही थी, लेकिन इन दोनों दिग्गजों ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी
गंभीर ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट से संन्यास ने अन्य लोगों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं
रोहित और कोहली ने उस वक्त यह फैसला लिया जब भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है
तस्वीर में छिपी है तितली, क्या आप खोज सकते हैं?