विराट कोहली को मिला नई टीम का साथ, सोशल मीडिया पर किया एलान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छोटे ब्रेक पर हैं। अब कोहली भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे। इस दौरान उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गुरुवार को विराट कोहली ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि उन्हें एक नई टीम का साथ मिला है। कोहली ने अपनी नई मैनेजमेंट कंपनी के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्पोर्टिं बियॉन्ड नामक कंपनी अब उनके सभी व्यावसायिक हितों को संभालेंगे। दिग्गज ने लिखा- मैं अपनी नई स्पोर्टिंग बियॉन्ड के साथ नई शुरुआत का एलान करते हुए उत्साहित हूं, जो पिछले कुछ समय से मेरे साथ काम कर रही है। टीम इंडिया 22 नवंबर को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। इन दिनों कोहली का बल्ला खामोश चल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 100 रन भी पूरे नहीं कर पाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया में वह दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। /