अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 2017 में शादी की और 2021 में पैरेंट्स बने
विराट-अनुष्का की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। फिलहाल विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं
आइए इस क्यूट कपल की कुछ मनमोहक तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि इनका छह साल कैसा गुजरा
विराट ने कहा था कि उन्हें अनुष्का की उपस्थिति की वजह से ही सभी तरह के दबाव और खतरे से निपटने में मदद मिली है
दूसरी ओर अनुष्का विराट जैसा पति उनके पास होने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं
अनुष्का का कहना है कि विराट एक फाइटर, एक प्यारे पति और एक समर्पित पिता हैं
अनुष्का ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अपने एक्टिंग करियर को फिलहाल होल्ड पर रखा है
अनुष्का अक्सर टीम इंडिया के मैचों के दौरान कोहली के साथ ट्रैवल करती रहती हैं। दोनों को हाल ही में आईसीसी विश्व कप के बाद लंदन में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था
ये है दुनिया की सबसे आलीशान पनडुब्बी, मौजूद हैं सारी सुविधाएं