अमर उजाला
Wed, 25 December 2024
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेलना है
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मेलबर्न की सड़कों पर घूमते नजर आए
कोहली और अनुष्का ने क्रिसमस के मौके पर मेलबर्न में एक कैफे में ब्रेकफास्ट का आनंद लिया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है
मेलबर्न के जिस कैफे में कोहली और अनुष्का खाने के लिए गए थे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस भारतीय बल्लेबाज के साथ तस्वीरें शेयर की और विराट के साथ अनुभव को साझा किया
कोहली इस दौरान रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ दिख रहे हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने रेस्टोरेंट के किचन का दौरा भी किया
इससे पहले, कोहली और अनुष्का मेलबर्न की सड़कों पर घूम रहे थे जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी
अक्षर पटेल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म