ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटकर अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे कोहली

अमर उजाला

Fri, 10 January 2025

Image Credit : Screen Grab

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद कोहली और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया

Image Credit : Screen Grab

प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनुष्का प्रेमानंद महाराज से बात कर रही हैं

Image Credit : Screen Grab

कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई थी

Image Credit : Screen Grab

कोहली जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज से पूछा, मन प्रसन्न है? इस पर कोहली ने सिर हिलाकर हां कहा और वह मुस्कुराते नजर आए

Image Credit : Screen Grab

अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, 'आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो।' इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुढ़ पाना कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव इन पर (कोहली पर) भक्ति का पड़ेगा

Image Credit : Screen Grab

अनुष्का ने कहा, 'भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।' फिर प्रेमानंद महाराज ने हंसकर कहा, हां, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। भगवान के भरोसा पर रहो, नाम जपो और खूब प्रेम से और खूब आनंद से रहो

Image Credit : Screen Grab

K की भीड़ में छिपा है X, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now