अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू टेस्ट के तीसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
कोहली टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने के साथ ही लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं
कोहली के नाम 116 टेस्ट मैचों में 9017 रन हैं और उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 31 अर्धशतक और 29 शतक लगाए हैं
कोहली इस मामले में पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से आगे निकल गए हैं जिन्होंने 134 मैचों में 8781 रन बनाए हैं
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं
दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने टेस्ट में 13265 रन बनाए हैं, जबकि सुनील गावस्कर 10122 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाली टीमें