अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं
दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में इतने रन बनाए हैं। कोहली ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की
इस मैच से पहले कोहली के टी20 में 12983 रन थे, लेकिन उन्होंने जैसे ही मुंबई के खिलाफ 17 रन पूरे किए वह 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। कोहली से पहले टी20 में 13000 रन क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने ही पूरे किए हैं
कोहली सबसे तेजी से इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली ने 386वीं टी20 पारी में 13000 रन पूरे किए। उनसे आगे वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जो 381 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे
कोहली ने इस मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा। कोहली ने हेल्स से करीब 90 कम पारियों में 13000 टी20 रन पूरे किए
आईपीएल 2024 के दौरान कोहली ने 12000 टी20 रन का आंकड़ा पार किया था और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। इस मामले में भी गेल कोहली से आगे हैं जिन्होंने 360 पारियों में टी20 में 12000 रन पूरे किए थे
E की भीड़ में छिपा है F, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं