टेस्ट में बतौर कप्तान कोहली के 'विराट' आंकड़े

अमर उजाला

Mon, 12 May 2025

Image Credit : ANI
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। 
Image Credit : ANI

कोहली के संन्यास लेते ही भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय समाप्त हो गया है। कोहली जितने बड़े बल्लेबाज हैं, उससे कहीं बेहतर कप्तान भी रहे हैं। टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

Image Credit : ANI

कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। 
Image Credit : ANI

साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले 2021 में वह भारतीय टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से भी हट गए थे। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी छोड़ दी थी। 

Image Credit : ANI

कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी जमीन पर कई इतिहास रचे। 

Image Credit : ANI

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले।

Image Credit : ANI
कोहली के बाद सबसे ज्यादा जीत में धोनी का नंबर आता है। माही की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में से 27 मैच जीते। रोहित ने भारत के लिए 24 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम 12 टेस्ट जीती। नौ में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा।
Image Credit : ANI

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। नाबाद 254 रन की पारी बतौर कप्तान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं।

Image Credit : ANI

कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल दुनिया भर के कप्तानों में उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, एलेन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड हैं।

Image Credit : ANI

कोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का जीत प्रतिशत स्टीव और पोंटिंग के बाद है। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है, जबकि ग्रीम स्मिथ का जीत प्रतिशत 48.62 है।

Image Credit : ANI
कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018/19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। यह कंगारुओं की धरती पर पहली बार था जब कोई एशियाई टीम टेस्ट सीरीज जीती थी। 
Image Credit : ANI

कोहली टेस्ट में भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली के नाम बतौर कप्तान 20 शतक हैं, जो कि भारतीयों में सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद भारतीय कप्तानों में सुनील गावस्कर का नाम आता है। उन्होंने 11 शतक लगाए थे। ओवरऑल कप्तानों में कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं।
Image Credit : ANI

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सबसे पहले टीम इंडिया ने 2018 दौरे पर वांडरर्स टेस्ट जीता था और इसके बाद पिछले साल 2021 में सेंचुरियन में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को हराया।  

Image Credit : PTI

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाजी मारी। सबसे पहले 2018 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। 

Image Credit : BCCI
विराट कोहली सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक सात टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने यहां 23 टेस्ट मैच खेले और सात जीत दर्ज की। टीम को इस दौरान 13 हार और तीन ड्रॉ भी मिली। 
Image Credit : ANI

कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में बतौर कप्तान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में पहले टेस्ट में 115 रन और 141 रन की पारियां खेली थीं।

Image Credit : ANI

इसके अलावा कोहली विदेशी मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कुल 37 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 16 मैच जीते। 15 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छह टेस्ट ड्रॉ रहे।

Image Credit : ANI

C की भीड़ में छिपा है G, जीनयस हैं तो खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now