'कंधे की चोट का मजाक उड़ाने के लिए कोहली ने किया था ब्लॉक', मैक्सवेल का खुलासा
अमर उजाला
Tue, 29 October 2024
Image Credit : IPL
ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था क्योंकि 2017 बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कंधे की चोट के बाद उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज का मजाक उड़ाया था।
Image Credit : IPL
कोहली और मैक्सवेल तब तक अच्छे दोस्त नहीं थे जब तक कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2021 में आरसीबी से नहीं जुड़ गए। बंगलूरू की टीम ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Image Credit : IPL
मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोहली को फॉलो करने की कोशिश की लेकिन उन्हें पता चला कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान ने ब्लॉक कर दिया है।
Image Credit : IPL
मैक्सवेल ने कहा, जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी में जा रहा हूं तो विराट मुझे मैसेज करने वाले और टीम में मेरा स्वागत करने वाले पहले व्यक्ति थे। जब मैं आईपीएल से पहले के ट्रेनिंग शिविर के लिए आया तो हमने बातचीत की और साथ में काफी समय ट्रेनिंग में बिताया।
Image Credit : IPL
भारत में 2017 टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली को रांची मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। बाद में टेस्ट के दौरान मैक्सवेल ने कोहली की नकल करते हुए अपना दाहिना कंधा पकड़ लिया।
Image Credit : IPL
मैक्सवेल ने कहा, ‘मैंने उससे पूछा, ‘क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है?’ और उन्होंने कहा था, ‘शायद, हां।
Image Credit : IPL
उन्होंने आगे कहा- तब हुआ तब तुमने टेस्ट मैच के दौरान मेरा मजाक उड़ाया और मैंने तुम्हें ब्लॉक करने का फैसला किया।’ मैक्सवेल ने कहा, हां, ठीक है। इसके बाद उन्होंने मुझे अनब्लॉक किया और हम इसके बाद बहुत अच्छे दोस्त बने।