अमर उजाला
Tue, 7 November 2023
कोहली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान वनडे में अपना 49वां शतक लगाया
कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत को लगातार आठवीं जीत दिलाई
This browser does not support the video element.
सोमवार को कोहली एक बार फिर सुर्खियों में थे क्योंकि उन्होंने डॉमेस्टिक फ्लाइट में यात्रा की, जिसका वीडियो भी सामने आया है
उनकी उपस्थिति ने साथी यात्रियों को आश्चर्यचकित कर दिया। पूर्व भारतीय कप्तान के पास बैठे यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया और फ्लाइट के अंदर तस्वीरें और वीडियो लेना शुरू कर दिया
कोहली और श्रेयस की पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया और फिर उन्हें 83 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने 243 रन से जीत हासिल की
कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डेन्स में 121 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे
दिवाली से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप