Video: कोहली ने 'विराट' सिक्स से धोनी के किले में लगाई सेंध, देखें

अमर उजाला

Mon, 16 September 2024

Image Credit : BCCI

भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अपना दावा पुख्ता करने उतरेगी

Image Credit : @BCCI

इस सीरीज के जरिए भारत के सभी दिग्गज मैदान पर वापसी कर रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम दिग्गज मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Image Credit : @imkuldeep18

इस बीच धाकड़ बल्लेबाज कोहली ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। भारतीय टीम फिलहाल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही, जिसे CSK और धोनी का किला माना जाता है

Image Credit : BCCI

रविवार को किंग कोहली ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने नेट्स पर काफी समय बिताया। 

Image Credit : BCCI

पूर्व भारतीय कप्तान के नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विराट को बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा रहा है।

Image Credit : BCCI

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 35 वर्षीय बल्लेबाज ने दमदार शॉट खेले। इस दौरान उनका एक शॉट इतना दमदार था कि स्टेडियम की दीवार टूट गई और उसमें बड़ा सा छेद हो गया। 

Image Credit : BCCI

विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह निजी कारणों से बाहर हो गए थे। 

Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Video Credit :

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सईद खालिद अहमद, जाकेर अली।

Image Credit : Twitter

क्या केएल राहुल IPL 2025 में कोहली के साथ खेलते दिखेंगे? देखें प्रतिक्रिया

Twitter
Read Now