अमर उजाला
Thu, 2 November 2023
श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने खास उपलब्धि हासिल की
कोहली ने वनडे में आठवीं बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए
विराट ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया
सचिन ने वनडे में सात बार एक कैलेंडर ईयर में हजार रन पूरे किए थे
विराट ने मैच में वनडे करियर का 70वां अर्धशतक भी लगाया
विराट कोहली को दिलशान मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया
कोहली 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए
सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे
कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं
भारत के लिए सौरव गांगुली छह, रोहित शर्मा पांच और मोहम्मद अजहरुद्दीन दो बार ऐसा कर चुके हैं
इस गांव के लोग एक हफ्ता पहले मनाते हैं दिवाली, जानें वजह