अमर उजाला
Fri, 29 December 2023
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है
विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कभी नहीं बना था
विराट पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सात अलग-अलग कैलेंडर वर्ष में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं
विराट ने दूसरी पारी में 82 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया
विराट ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए
कोहली ने 2012 में 2186 रन, साल 2014 में 2286 रन, साल 2016 में 2595 रन बनाए थे
विराट ने साल 2017 में 2818 रन, साल 2018 में 2735 रन और साल 2019 में 2455 रन बनाए थे
कोहली के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं, उन्होंने छह बार ऐसा किया है
टेस्ट में भारत की हार में सबसे ज्यादा बार शामिल रहने वाले खिलाड़ी