अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई।
इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। इसकी पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की। वहीं, बंगलूरू की अप्रिय घटना से क्रिकेट जगत भी स्तब्ध है।
अब आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी बयान को पोस्ट करते हुए कहा- मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।
इसमें आगे कहा गया, 'सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।'
मछली शाकाहारी है या मांसाहारी? सच्चाई जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन