अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके
विराट कोहली खाता खोले बगैर डेविड विली की गेंद पर आउट हो गए
विराट विश्व कप में पहली बार किसी मैच में शून्य पर आउट हुए हैं
शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने महान बल्लेबाज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक से सात तक बल्लेबाजी करने वालों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय सचिन हैं
अब कोहली ने इस मामले में तेंदुलकर की बराबरी कर ली, दोनों 34-34 बार शून्य पर आउट हुए हैं
वीरेंद्र सहवाग इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, वह 31 बार खाता नहीं खोल सके
मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 30 बार शून्य पर आउट हुए
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 29 बार खाता नहीं खोल पाए
तस्वीर में छिपा है एक स्केट बोर्ड, खोज लिया तो कहलाएंगे जीनियस