अमर उजाला
Sun, 22 December 2024
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का मैदान काफी पसंद आता है और उनका रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा है
भारत को अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना 26 दिसंबर से मेलबर्न में करना है। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है
कोहली आए दिन नए कीर्तिमान हासिल करते रहे हैं और अगर उनका बल्ला एमसीजी पर चला तो वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं
कोहली इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। कोहली ने एमसीजी पर टेस्ट में छह पारियों में कुल 316 रन बनाए हैं
सचिन ने इस मैदान पर 10 पारियों में 44.9 के औसत से 449 रन बनाए हैं। यानी कोहली अगर चौथे टेस्ट मैचों में 134 रन बनाने में सफल रहे तो वह एमसीजी में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे
कोहली फिलहाल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं क्योंकि उनसे आगे सचिन के अलावा अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने छह पारियों में 73.8 के औसत से 369 रन बनाए हैं
कोहली अगर चौथे टेस्ट की दोनों पारी मिलाकर 54 रन बना लेते हैं तो वह एमसीजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और रहाणे को पीछे छोड़ देंगे
97 गेंदों में समीर रिजवी ने जड़ा दोहरा शतक, बना डाला नया रिकॉर्ड