कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्टाफ ने छुए कोहली के पैर, देखें वीडियो

अमर उजाला

Fri, 27 September 2024

Image Credit : Twitter

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है

Image Credit : Twitter

पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने उतरी है। हालांकि, कानपुर में भारी बारिश की वजह से मैच की शुरुआत एक घंटे की देरी से हुई

Image Credit : Twitter
सुबह नौ बजे की जगह 10 बजे टॉस हुआ और खेल शुरू साढ़े नौ की जगह साढ़े 10 बजे हुआ। जिस वक्त कवर्स हटाए जा रहे थे, उस वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है
Image Credit : Twitter
दरअसल, कवर्स हटते समय विराट वार्म अप के लिए बैटिंग गियर्स के साथ मैदान पर आए थे और जैसे ही मैदान पर आगे बढ़े एक मैदान कर्मी ने उनके पैर छूने की कोशिश की
Image Credit : Twitter
हालांकि, कोहली ने जैसे ही मैदान कर्मी को ऐसा करते देखा, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। वह मैदान कर्मी उनके पैर छूकर वहां से चला गया
Image Credit : Twitter

This browser does not support the video element.

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। फैंस को इसका वीडियो काफी पसंद आ रहा है

Video Credit :

छुट्टियां मनाकर घर लौटे धोनी, क्या CSK उन्हें करेगी रिटेन?

Sakshi Instagram
Read Now