चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद भावुक हुए विराट कोहली, देखें तस्वीर

अमर उजाला

Sat, 18 May 2024

Image Credit : IPL

आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है

Image Credit : IPL

आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में नौवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया
 

Image Credit : IPL

वहीं, सीएसके का इस हार के साथ सफर समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी
 

Image Credit : IPL

जीत के बाद विराट कोहली भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू आ गए। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
 

Image Credit : IPL

किंग कोहली ने इस मैच में 29 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले
 

Image Credit : IPL

सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 7 सेकेंड के अंदर खोज सकते हैं छिपकली

Istock
Read Now