फादर्स डे पर पिता को याद कर भावुक हुए विराट कोहली, साझा की बचपन की तस्वीर

अमर उजाला

Sun, 15 June 2025

Image Credit : Virat kohli (instagram)
हर साल जून के तीसरे रविवार को पिता के लिए समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे फादर्स डे कहा जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जा रहा है।
Image Credit : ANI

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने पिता को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीर साझा की।

Image Credit : PTI

कोहली ने लिखा- उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी भी शॉर्टकट या प्रभाव पर निर्भर मत रहो - क्योंकि अगर यह सचमुच तुम्हारे अंदर है, तो कड़ी मेहनत से यह सामने आ जाएगा। और यदि आपके पास इसके लिए काम करने की इच्छाशक्ति नहीं है, तो शायद आप अभी इसके लायक नहीं हैं।
Image Credit : ANI-virat kohli (instagram)

उन्होंने आगे लिखा- जब मुझे एक बार आसान रास्ता सुझाया गया, तो उन्होंने मेरे लिए उसे अस्वीकार कर दिया। शांत विश्वास के साथ उन्होंने कहा, 'अगर तुम काफी अच्छे हो, तो तुम अपना रास्ता खोज लोगे। और अगर नहीं, तो यह पहले ही जान लेना बेहतर है।'

Image Credit : ANI

कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली था। उनका 2006 में  दिल का दौरा पड़ने की वजह से देहांत हो गया था।

Image Credit : ANI
वहीं, विराट की बेटी वामिका ने भी उन्हें फादर्स डे पर अपने पिता को बधाई दी। वामिका ने खास चिट्ठी लिखी।
Image Credit : Virat kohli (instagram)
इस चिट्ठी में लिखा है- 'वह मेरे भाई जैसे दिखते हैं, वह फनी हैं। वह मुझे गुदगुदी करते हैं, मैं उनके साथ मेकअप खेलती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वह मुझसे इतना सारा प्यार करते हैं (बाहों को फैलाते हुए)। हैप्पी फादर्स डे।' 
Image Credit : anushka sharma (instagram)

चील की तरह तेज हैं नजरें तो 11 सेकेंड में तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक कछुआ

Adobe Stock
Read Now