ड्रेसिंग रूम जाते वक्त स्लेज कर रहे दर्शकों से उलझे विराट कोहली, वीडियो

अमर उजाला

Fri, 27 December 2024

Image Credit : X
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर अपना खापा खो बैठे और दर्शकों से उलझ गए।
Image Credit : X
कोहली और यशस्वी तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इसे तोड़ने में सफल रहा। स्कॉट बोलैंड ने कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया।
Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

कोहली जैसे ही पवेलियन के अंदर जाने लगे तो उन्हें फैंस ने कुछ कहा जो इस खिलाड़ी को बुरा लग गया। इसके बाद विराट कोहली बाहर वापस आए और लोगों से बहस करने लगे।

Video Credit :
अगले ही पल वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव किया और वो कोहली को अंदर ले गया। कोहली का दर्शकों के साथ उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कोहली काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। 
Image Credit : X
बताया जा रहा है कि जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शक दीर्घा से कुछ फैंस उन्हें बू कर रहे थे, जिस पर कोहली प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक सके। 
Image Credit : X
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है।
Image Credit : BCCI

यशस्वी ने इस साल 11वीं बार टेस्ट में बनाया 50+ स्कोर, विश्वनाथ और अमरनाथ की बराबरी पर पहुंचे

BCCI
Read Now