अमर उजाला
Thu, 29 December 2022
साल 2022 में दुनिया के कई स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों ने कप्तानी छोड़ी
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद 15 जनवरी को टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी
कोहली टेस्ट में भारत के सबसे कप्तान हैं, उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट में टीम को जीत दिलाई थी
15 अप्रैल को इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज मिली हार के बाद कप्तानी छोड़ दी
इंग्लैंड को 2019 में वनडे विश्व कप दिलाने वाले इयॉन मॉर्गन ने 28 जून को संन्यास ले लिया, फिर जोस बटलर को कप्तान बनाया गया
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन ने 15 दिसंबर को टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने वनडे से संन्यास ले लिया और टी20 में कप्तानी जारी रखी
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने आठ जून को संन्यास ले लिया, फिर हरमनप्रीत कौर को कप्तानी मिली
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद कप्तानी छोड़ दी
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने का एलान किया
1986 में सिर्फ इतने हजार में मिलती थी रॉयल एनफील्ड बुलेट 350