अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली के दुनिया भर में कई फैंस हैं। आरसीबी चाहे कहीं भी खेले, पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के शोर से गूंज उठता है
रविवार को ठीक ऐसा ही हुआ जब अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। कोहली अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे थे
कोहली ने फैंस को निराश भी नहीं किया और बेहतरीन अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
मैच के बाद कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ मुलाकात की
पीटरसन आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और ऐसे में दोनों के बीच खूब बातचीत हुई। हालांकि, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर किसी अन्य कारणों से वायरल हो गई।
जैसे ही पीटरसन ने इस तस्वीर को शेयर किया, फैंस ने दोनों को ट्रोल कर दिया और दोनों के पोज को इंटरनेट सनसनी ओरी के पोज से जोड़कर देखा
इस पर कई मजेदार मीम्स बने और फैंस ने कोहली के पोज की तुलना ओरी के पोज से कर दी। आरसीबी की टीम इस वक्त अंक तालिका में शीर्ष पर है
सबसे कम पारियों में आईपीएल शतक लगाने वाले भारतीय बने वैभव सूर्यवंशी