अर्धशतक के बाद अब इस मामले में भी डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली

अमर उजाला

Thu, 29 May 2025

Image Credit : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा 

Image Credit : ANI

इस मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी जो इस सीजन अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं

Image Credit : ANI

कोहली ने ग्रुप चरण के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी और वह आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे

Image Credit : PTI

कोहली के पास अब एक और उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं

Image Credit : ANI

कोहली अगर मुल्लांपुर में होने वाले मुकाबले में 31 रन बना लेते हैं तो वह पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे

Image Credit : ANI

कोहली इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 26 मैचों में 1134 रन बनाए हैं जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं

Image Credit : ANI

कोहली ने पंजाब के खिलाफ अब तक 34 मैचों में 36.80 के औसत से 1104 रन बनाए हैं 

Image Credit : ANI

तस्वीर में छिपा है भेड़िया, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now