कोंस्टास के साथ धक्का-मुक्की कोहली को पड़ी महंगी, जानें कब-कब लगा बल्लेबाज पर जुर्माना
अमर उजाला
Thu, 26 December 2024
Image Credit : ICC
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन सैम कोंस्टास से धक्का-मुक्की के कारण जुर्माना लगाया गया है।
Image Credit : X
आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़े।
Image Credit : twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन ही मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।
Image Credit : ICC
This browser does not support the video element.
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में विराट कोहली और 19 साल के सैम कोंस्टास के बीच भिड़ंत हुई।
Video Credit :
इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतूमैंमैं का वीडियो सामने आया है।
Image Credit : X
विवाद बढ़ने के बाद यह तय माना जा रहा था कि कोहली पर आईसीसी कार्रवाई करेगा और क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने अब खुद इसकी पुष्टि कर दी है।
Image Credit : BCCI
आईसीसी ने बताया कि कोहली पर आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के तहत जुर्माना लगाया गया है और उन्होंने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया था।
Image Credit : twitter
यह पहला मौका नहीं है जब किंग कोहली को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इससे पहले आईपीएल में भी उन पर कई दफा जुर्माना लग चुका है।
Image Credit : twitter
आईपीएल 2024 में कोहली को अंपायर से बहस करना महंगा पड़ गया था। उनपर आईपीएल की आचार संहिता के मामले का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था। यह घटना केकेआर बनाम आरसीबी मैच में हुई थी।
Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल में पहले भी उनपर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।
Image Credit : IPL
सस्ते में आउट होने के बावजूद विशेष सूची में शामिल हुए बाबर आजम