अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं
कोहली फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं और बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल हैं
विराट कोहली भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और खाता खोले बिना आउट हुए, लेकिन उन्होंने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है
कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही भारत के लिए सभी प्रारूपों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे कैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं
कोहली अबतक भारत के लिए 536 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा जिनके नाम 2004 से 2019 तक 535 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड है
भारत के पूर्व कप्तान कोहली से आगे इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 1989 से 2013 तक के अपने लंबे करियर में 664 मैच खेले हैं
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों उतरे कोहली? रोहित ने बताया कारण