अमर उजाला
Wed, 15 November 2023
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित आउट हुए
वह 47 रन बना सके। साउदी ने उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट बैटिंग के लिए नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने डिफेंड किया
चौथी गेंद कोहली के पैड पर लगी और चौके के लिए चली गई। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की
अंपायर के नॉटआउट देने पर विलियम्सन ने डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का इस्तेमाल किया। रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके बल्ले पर लगकर पैड पर लगी थी
ऐसे में न्यूजीलैंड का डीआरएस बर्बाद हो गया। साथ ही विराट को चौका भी मिला। जब कोहली के खिलाफ न्यूजीलैंड ने डीआरएस लिया था तो अनुष्का का रिएक्शन वायरल हो रहा है
अनुष्का के चेहरे पर चिंता देखी जा सकती थी। वह परेशानी में दिखी थीं
हालांकि, जैसे ही न्यूजीलैंड का डीआरएस बर्बाद हुआ तो अनुष्का मुस्कुराने लगीं
जानें सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के जीवन के बारे में कुछ रोचक तथ्य