अमर उजाला
Tue, 8 July 2025
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोहली हाल ही में वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में नोवाक जोकोविच का मैच देखने पहुंचे थे
कोहली ने उम्मीद जताई कि सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच इस साल विंबलडन चैंपियन बनने के साथ अपना रिकॉर्ड 25वां ग्रैंडस्लैम जीतेंगे
उन्होंने कहा, मैं नोवाक जोकोविच के साथ कुछ समय से संपर्क में हूं। हमने कुछ संदेशों का आदान-प्रदान किया है
कोहली ने कहा कि उनके लिए जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल मुकाबला किसी सपने की तरह होगा
उन्होंने कहा, मैं फाइनल में कार्लोस अल्कारेज और नोवाक को देखना चाहता हूं और शायद नोवाक खिताब जीतें क्योंकि यह उनके करियर के इस पड़ाव पर उनके लिए बहुत बड़ा होगा और वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी होने और सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के हकदार हैं
कोहली ने कहा कि आठवां विंबलडन खिताब जोकोविच की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का उचित पुरस्कार होगा
तस्वीर में छिपा है चूहा, 15 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज