आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए विराट के खास दोस्त डिविलियर्स, भारतीय दिग्गज ने जताई खुशी

अमर उजाला

Wed, 16 October 2024

Image Credit : ICC

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स को गुरुवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम सम्मान से नवाजा गया।

Image Credit : twitter

दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी डिविलियर्स को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में इंग्लैंड के दिग्गज एलिस्टेयर कुक और भारत की नीतू डेविड के साथ शामिल किया गया।

Image Credit : IPL

इस मौके पर किंग कोहली ने डिविलियर्स को पत्र लिखकर बधाई दी और उन्हें सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर करार दिया।

Image Credit : BCCI

कोहली ने लिखा- आप अपनी जगह के पूरी तरह हकदार हैं- आखिरकार, हॉल ऑफ फेम खेल पर आपके प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है।

Image Credit : twitter

उन्होंने कहा- लोग हमेशा आपकी क्षमता के बारे में बात करते रहे हैं। आप सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं जिनके साथ मैंने खेला, आप निश्चित रूप से नंबर एक हैं।

Image Credit : twitter

कोहली ने कहा कि डिविलियर्स ऐसे खिलाड़ी हैं जो अक्सर अपनी टीम को मुश्किलों से उबरने में मदद करते हैं।

Image Credit : twitter

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में 2011-2021 तक डिविलियर्स के साथ रहे कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान का आत्मविश्वास एक ऐसा गुण है जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Image Credit : IPL

तस्वीर में TEST के बीच लिखा है TEXT, जीनियस हैं तो 12 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now