अकाय की वायरल तस्वीर पर आया विराट कोहली की बहन का बयान, बताई सच्चाई विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सोमवार को भारत ने पर्थ में खेला गया पहला मुकाबला 295 रन से जीत लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान है। किंग कोहली ने इस मैच में शतक जड़ा। उन्होंने 143 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां और ओवरऑल 81वां शतक है। पर्थ टेस्ट का लुत्फ उठाने के लिए किंग कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। इस दौरान उनके पीछे एक बच्चा भी दिखा। फैंस का दावा है कि यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि अकाय कोहली है। हालांकि, अब इस पर विराट की बहन भावना कोहली का बयान आया है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी साझा की और बताया कि यह तस्वीर अकाय की नहीं है। अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था। विराट और अनुष्का अब दो बच्चों के माता-पिता हैं। /