अमर उजाला
Mon, 8 July 2024
टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया
हालांकि, वह टेस्ट और वनडे में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने कई कीर्तिमान रचे हैं
विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा (8) प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते हैं
टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान कोहली का औसत 47.57 है। इस प्रारुप में 1000 रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में यह सर्वाधिक है
टी20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले बल्लेबाज हैं
विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 1292 रन दर्ज हैं। यह कारनामा उन्होंने 35 मैचों में किया है
विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा 16 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते हैं
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 125 मैचों में 4188 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर रोहित शर्मा (4231) हैं
धोनी के जन्मदिन पर गंभीर-इरफान जैसे दिग्गजों ने दी बधाई, जानें क्या कहा