अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
शुरुआती मैच में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद जीत की पटरी से उतर चुकी है। टीम चार में से तीन मैच गंवा चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है
सनराइजर्स के इस प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम पर तंज कसा है। सहवाग ने उन्हें पुराने समय का पंजाब किंग्स बताया है
सहवाग ने क्रिकबज से कहा, 'पंजाब पहले अपने पहियों में स्पोक डालता था और अब ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे हैदराबाद को दे दिया है
सहवाग ने कहा- एसआरएच ने 190 रन बनाए और हार गए, फिर 160 के आसपास बने और हार गए, अब वे 200 का पीछा नहीं कर सके
उन्होंने कहा, 'न तो केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण दमदार था और न ही विकेट बहुत मुश्किल था। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए।
सहवाग ने कहा- गेंद टर्न नहीं ले रही थी, गेंदबाजों के लिए किसी भी तरह से बहुत अधिक मदद नहीं थी। यह सिर्फ इतना है कि विकेट थोड़ा धीमा था
सहवाग ने कहा- गेंदबाज ज्यादातर धीमी गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन अगर आप कुछ समय के लिए क्रीज पर रहते हैं तो आप इसके साथ तालमेल बिठा सकते थे
सहवाग ने यह भी बताया कि SRH धीरे-धीरे अपनी बनाई प्रतिष्ठा खो रहा है। उन्होंने कहा, 'हैदराबाद ने निराश किया है। मैं क्या कह सकता हूं?
सहवाग ने कहा- उनके पास इतने सारे बल्लेबाज हैं और कोई भी रन नहीं बना सका और वे 120 पर ऑल आउट हो गए।
सहवाग ने कहा- जनता पैसे देकर आपको देखने आई है। हां, खेल कोलकाता में था, लेकिन हैदराबाद की प्रतिष्ठा है, लेकिन वह इस मैच में नदारद दिखा
IPL में एक भी छक्का नहीं लगा पाए ये 5 स्टार बल्लेबाज, जानिए