अमर उजाला
Sat, 30 December 2023
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और स्विंग के किंग माने जाने वाले वसीम अकरम से हाल ही में एक सवाल पूछा गया
उनसे पूछा गया कि वह पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया, किस टीम के हेड कोच बनना पसंद करेंगे?
इसके जवाब में वसीम ने ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई
अकरम का कहना है कि अगर वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच बनते हैं तो अपना काम अच्छे से कर पाएंगे, क्योंकि वहां दबाव कम होता है
अकरम ने कहा ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि उनकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया से है, बल्कि वहां स्टाफ पर दबाव कम होता है और मैं अपना काम अच्छे से करूंगा
वसीम अकरम ने यह भी कहा कि आईपीएल पीएसएल से काफी बड़ी लीग है। हालांकि, पाकिस्तान में इसे मिनी आईपीएल भी कहा जाता है
उन्होंने कहा- मैंने दोनों लीग में काम किया है। दोनों की तुलना नहीं हो सकती। आईपीएल काफी बड़ी लीग है
इन खिलाड़ियों ने 2023 में लिया संन्यास, भारत का विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल