'ऑफ स्पिन कौन करेगा?' अगरकर को इस सवाल से बचाने के लिए रोहित ने उठाया हाथ

अमर उजाला

Fri, 3 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम में चार स्पिनरों को चुना, लेकिन उनमें से कोई भी दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन विकल्प नहीं थे

Image Credit : IPL/BCCI

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कलाई के स्पिनर हैं, जबकि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं

Image Credit : IPL/BCCI
गुरुवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से ऑफ स्पिनर के बारे में पूछा गया
Image Credit : IPL/BCCI

जवाब में रोहित के हावभाव ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। रिपोर्टर ने पूछा कि टीम में कोई ऑफ स्पिनर नहीं है?

Image Credit : IPL/BCCI
इस पर रोहित ने खुद की ओर इशारा करते हुए और अंगुली उठाते हुए कहा कि वह एक विकल्प हैं। इसके बाद वह अगरकर की ओर देखकर हंसने भी लगे
Image Credit : IPL/BCCI
रोहित ने काफी समय से नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2009 में हैट्रिक ली थी
Image Credit : IPL/BCCI

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी रोहित को संभवत: ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के संकेत दिए

Image Credit : IPL/BCCI

अगरकर ने कहा, 'उम्मीद है कि कप्तान कुछ ओवर फेंक पाएंगे।' इसके बाद वह जोर से हंसने लगे

Image Credit : IPL/BCCI

टी20 विश्व कप में नहीं चुने गए रिंकू से मिले रोहित, लंबी चली बातचीत, देखें

IPL/BCCI/Mumbai Indians/MI TV
Read Now