अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे
विश्व कप में सफलता के बाद से शमी के फैन फॉलोइंग में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कई भावुक बातें कही थीं
अब वह यूपी में अपने फार्म हाउस पहुंचे और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। फार्म हाउस पर शमी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई
सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन लगाकर शमी के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे। शमी एक-एक करके सभी से मिले और ऑटोग्राफ भी दिए
This browser does not support the video element.
शमी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई थी
एक इंटरव्यू में शमी ने बताया था कि उन्होंने ट्रैक्टर, बस, ट्रक चलाए हैं। शमी ने कहा कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर भी तालाब में चला दिया था। तब उनके पिता ने बहुत डांटा था
अफरीदी के साथ रिश्तों पर ये क्या बोल गए गंभीर!