क्रिकेट में कितने तरीकों से आउट होता है बल्लेबाज? कुछ नियम तो आपने सुने भी नहीं होंगे

अमर उजाला

Fri, 6 January 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

जब आप कोई क्रिकेट मैच देखते हैं तो यह पाते होंगे कि बल्लेबाज एक नहीं बल्कि कई तरीकों से आउट होता है

Image Credit : सोशल मीडिया

आउट होने के कुछ ऐसे तरीके भी हैं जो कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

खेल के नियमों के संरक्षक, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अनुसार ऐसे 10 तरीके हैं जिनसे आउट किया जा सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

कैच आउट

जब गेंद किसी बल्लेबाज के बल्ले से लगती है और उसके मैदान में गिरने से पहले कोई फील्डर उसे पकड़ लेता है तो बल्लेबाज कैच आउट हो जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

बोल्ड

जब गेंदबाज गेंद को सीधे स्टंप पर मारने में सफल होता है और गिल्लियां बिखर जाती हैं, तब बल्लेबाज बोल्ड हो जाता है और उसे पवेलियन लौटना पड़ता है
Image Credit : IPL/BCCI

LBW

जब गेंदबाज के गेंद फेंकने के बाद बल्लेबाज अपने शरीर से गेंद को रोकता है और वह स्टंप्स के ठीक सामने होता है तो वह LBW हो सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

रन आउट

जब बल्लेबाज गेंद खेलने के बाद विकेटों के बीच भागकर रन बना रहा होता है और उसके क्रीज में पहुंचने से पहले फील्डर गेंद को स्टंप्स में मारकर गिल्लियां बिखेर देता है, तब बल्लेबाज रन आउट हो जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

स्टंपिंग

जब बल्लेबाज अपनी क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने की कोशिश करता है और गेंद का संपर्क बल्ले से नहीं होता है तब विकेटकीपर गेंद को पकड़कर स्टंप्स की गिल्लियां बिखेर देता है
Image Credit : सोशल मीडिया

हिट विकेट

जब शॉट खेलते समय बल्लेबाज का बल्ला या शरीर का कोई हिस्सा स्टंप्स में लग जाता है और गिल्लियां बिखर जाती हैं तो बल्लेबाज हिट विकेट आउट हो जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया

फील्डिंग में बाधा पहुंचाने पर

जब कोई बल्लेबाज फील्डिंग कर रही टीम को जानबूझकर परेशान करता है और गेंद पकड़ने में बाधा पहुंचाता है तो उसे फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिया जा सकता है

Image Credit : IPL/BCCI

दूसरी बार गेंद को मारने पर

जब कोई बल्लेबाज जानबूझकर गेंद को दूसरी बार मारने की कोशिश करता है तब भी उसे आउट दिया जा सकता है
Image Credit : सोशल मीडिया

टाइम आउट

एक बल्लेबाज के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज को तीन मिनट के अंदर मैदान में आना होता है और अपनी जगह में पहुंचना होता है
Image Credit : IPL/BCCI

रिटायर्ड आउट

जब कोई बल्लेबाज अंपायर को बिना बताए मैदान से चला जाता है और उसके पास मैदान से बाहर जाने का कोई उचित कारण नहीं होता है तो अंपायर उसे रिटायर्ड आउट करार दे सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

ऐसे प्यार में पड़े थे कपिलदेव, फिल्मी है लव स्टोरी

सोशल मीडिया
Read Now