अमर उजाला
Thu, 12 October 2023
विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में महामुकाबला खेला जाएगा
This browser does not support the video element.
इस मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच गई हैं। हालांकि, टीम इंडिया इस वक्त एक बड़ी परेशानी से जूझ रही है
शुभमन गिल डेंगू से जूझ रहे हैं और इस वजह से विश्व कप के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे
हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए शुभमन अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है
शुभमन के बैटिंग प्रैक्टिस करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
शुभमन अगर टीम में वापसी करते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए खुशखबरी होगी, क्योंकि उनका रिकॉर्ड अहमदाबाद में शानदार रहा है
अंक तालिका में टीम इंडिया दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है
Video: अहमदाबाद में डांस-गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी टीम का स्वागत