VIDEO: हार्दिक ने फूंका 'मंत्र', अगली ही गेंद पर आउट हुए इमाम

अमर उजाला

Sat, 14 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला गया

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में एक गजब का पल देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को आउट किया

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, पाकिस्तानी पारी के 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए

Image Credit : सोशल मीडिया

इस ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। हार्दिक काफी नाखुश नजर आए

Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद अगली गेंद पर रन अप लेने से पहले हार्दिक गेंद को दोनों हाथों में लेकर अपने चेहरे के पास लाकर और गेंद की तरफ देखते हुए कुछ बोलते नजर आए
Image Credit : सोशल मीडिया

इसी गेंद पर हार्दिक ने इमाम को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक के एक गेंद पहले रिएक्शन और अगली ही गेंद पर विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

कुछ यूजर्स ने लिखा- हार्दिक मंत्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने जादू किया और इमाम आउट हो गए

Video Credit :

This browser does not support the video element.

इमाम ने 38 गेंदों में छह चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। इमाम जब पवेलियन लौट रहे थे तो हार्दिक ने उन्हें चिढ़ाते हुए बाय-बाय का इशारा भी किया

Video Credit :

हिम्मत है तस्वीर में छिपे बंदर को 10 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाइए

अमर उजाला
Read Now