अमर उजाला
Tue, 17 October 2023
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिदी अफरीदी ने मंगलवार को अपनी बहन के निधन की जानकारी दी
उन्होंने बताया था कि उनकी बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति की वजह से अफरीदी ने अपनी यात्रा टाल दी थी और मिलने गए थे
अफरीदी अपनी बीमार बहन को देखने के लिए लौटे और अब उनका निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अफरीदी ने यह भी बताया कि उनकी बहन का अंतिम संस्कार कहां और कब होगा
उन्होंने लिखा- निस्संदेह हम ऊपर वाले की मर्जी से आए हैं और उसी के पास लौट जाएंगे। भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि मेरी प्यारी बहन का निधन हो गया है
अफरीदी ने लिखा- बहन का नमाज ए जनाजा 17 अक्तूबर को जकारिया मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद होगी
कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद क्रिकेटर के प्रति संवेदना व्यक्त की है
तस्वीर में छिपा है एक घर क्या आपको दिखा?