अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर 50 रन से हरा दिया
आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत है।
मैच के बाद महेंद्री सिंह धोनी ने टीम इंडिया के अपने पुराने साथियों से गर्मजोशी से मुलाकात की। धोनी विराट कोहली और दिनेश कार्तिक से खास अंदाज में मिले। इसके ्अलावा माही ने भुवनेश्वर और क्रुणाल को भी गले लगाया
मैच के दौरान कोहली ने धोनी को गले लगाया था। इसके बाद कोहली धोनी से मिलने ड्रेसिंग रूम पहुंचे और उनसे काफी देर बातचीत भी की
फिर दिनेश कार्तिक भी धोनी से मिलने पहुंचे। कार्तिक और कोहली 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे
काफी समय तक ये तीनों एकसाथ टीम इंडिया के लिए खेले हैं। कार्तिक फिलहाल आरसीबी के बैटिंग कोच हैं
मैच की बात करें तो कोहली ने 30 गेंद में 31 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी ने 16 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए
सूर्य ग्रहण से जुड़े रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान