अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
जैस्मिन को अब तक इस सीजन दो मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए देखा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद उन्हें एमआई टीम के बस में चढ़ते हुए भी देखा गया था।
म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले जैस्मिन ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में अपनी शुरुआती पहचान बनाई थी। उन्हें पहली बार 'द ओनली वे इज एसेक्स' में देखा गया था।
जैस्मिन ने फरवरी 2014 में अपना निजी यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। वह उस पर लोकप्रिय गानों के कवर शेयर करती थीं, यानी मशहूर गानों को वह अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर शेयर करती थीं। अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए उन्होंने इस मंच का बखूबी उपयोग किया।
जैस्मिन का जन्म ब्रिटेन के एसेक्स में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका एक भाई है जिसका नाम डैनी है। जैस्मिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी जैस्मिन स्टैंड्स में दिखी थीं।
इसके बाद जैस्मिन का बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया। उन्होंने कुछ वर्षों तक नेटवेस्ट बैंक में कस्टमर एडवाइजर के रूप में काम किया। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) के साथ एक अकाउंटेंसी कोर्स में भी दाखिला लिया, लेकिन बाद में बाहर हो गईं।
मुंबई ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ दूसरा सबसे तेज 100+ रन चेज किए