अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए रविवार (नौ अप्रैल) का दिन भूलने वाला रहा
दयाल के एक ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाए
गुजरात के खिलाफ कोलकाता को अंतिम ओवर में 29 रन चाहिए थे, यश दयाल इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके
यश दयाल की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया, फिर रिंकू सिंह ने पांच छक्के लगाकर मैच को जीत लिया
यश दयाल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं, उन्हें गुजरात ने 2022 में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था
यश दयाल ने पिछले साल आईपीएल में शानदार डेब्यू किया था, उन्होंने सीजन मे नौ मैचों में 11 विकेट लिए थे
यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल 80-90 के दशक में विजय हजारे ट्रॉफी में खेल चुके हैं
चंद्रपाल दयाल का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेटर बने, यश ने पिता के सपने को पूरा किया
यश दयाल भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना आदर्श मानते हैं
यश ने बचपन से ही जहीर खान को फॉलो किया और उन्हीं की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश की
अब देखना है कि रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने के बाद यश दयाल कैसे वापसी कर पाते हैं
SRH की जीत के बावजूद काव्या मारन को आया गुस्सा, देखें Video