अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
रविवार को श्रीलंका को 50 रन पर समेटने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी नहीं छिपा सके
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार स्पैल (21 रन देकर 6 विकेट) फेंका जिससे एशिया कप फाइनल में श्रीलंका पर भारत की 10 विकेट की जीत की नींव पड़ी
रोहित ने कहा- जब मैं तेज गेंदबाजों को इस तरह का प्रदर्शन करते देखता हूं तो मुझे काफी संतुष्टि मिलती है। सभी कप्तान तेज गेंदबाजी पर काफी गर्व महसूस करते हैं और मैं भी इससे अलग नहीं हूं
रोहित ने कहा- भारतीय तेज गेंदबाजों के पास अलग-अलग कौशल और वेरिएशन हैं। कोई तेज फेंक सकता है, कोई गेंद को स्विंग करा सकता है, कोई अच्छी उछाल हासिल कर सकता है
रोहित ने कहा जब आपको एक टीम में ये सभी पहलू मिलते हैं, तो यह एक अच्छा संकेत होता है
रोहित ने कहा कि सिराज सात ओवर के लगातार स्पैल में छह विकेट चटकाने के बाद इतने उत्तेजित थे कि इस तेज गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोकने के लिए टीम ट्रेनर की जरूरत पड़ गई
कप्तान ने कहा- स्लिप से सिराज को गेंदबाजी करते देखना काफी सुखद था। उन्होंने गेंद को अन्य दो की तुलना में थोड़ा अधिक स्विंग कराया
उन्होंने कहा- उसने उस स्पैल में सात ओवर गेंदबाजी की और मुझे ट्रेनर से संदेश मिला कि हमें अब उसे रोकना होगा। इसके बावजूद वह गेंदबाजी करने के लिए काफी बेताब था
हालांकि, रोहित ने कहा कि वह सिराज को एक और ओवर देने की योजना नहीं बना रहे थे
गेंद फेंकते ही बाउंड्री की तरफ भागे सिराज, जानें कारण