अमर उजाला
Thu, 2 May 2024
टी20 विश्व कप 2024 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया
इस टीम में रोहित शर्मा को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान नियुक्त किया गया
गुरुवार को टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे विश्व कप के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों पर चर्चा की
अगरकर ने बताया कि हार्दिक की जगह किसी और को उप-कप्तानी सौंपना कठिन है। वह लंबे ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं
अगरकर ने कहा, "उप कप्तानी को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। हार्दिक एक क्रिकेटर के रूप में क्या क्या कर सकते हैं, ये हम सब जानते हैं। उन्हें रिप्लेस करना कठिन है। वह कप्तान को भी बहुत सारे विकल्प देते हैं और वह लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रहे हैं। उनके लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। जो वह कर सकते हैं वह शानदार है"
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा
भारतीय टीम ने पिछला टी20 विश्व कप 2007 में जीता था। यह इस प्रारूप का पहला संस्करण था। 17 साल से भारत इस ट्रॉफी को जीतने के लिए जूझता रहा है
पिछली बार यानी 2022 में भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था। अब रोहित शर्मा की अगुआई में यह 15 खिलाड़ी 17 साल के टी20 विश्व कप ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेंगे
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
जिराफ को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ लेंगे