अमर उजाला
Thu, 2 May 2024
टी20 विश्व कप 2024 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया
इस टीम में रोहित शर्मा को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान नियुक्त किया गया
गुरुवार को टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे विश्व कप के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों पर चर्चा की
आगामी विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है जबकि रविचंद्रन अश्विन को ड्रॉप कर दिया गया
इस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि लंबे वक्त से अश्विन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है वहीं, अक्षर पटेल इस प्रारुप में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में भी वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा
रोहित ने कहा, "हमने ऑफ स्पिनर को लेकर भी चर्चा की। सुंदर ने हाल फिलहाल में ज्यादा क्रिकेट खेली नहीं है। न ही उन्हें ज्यादा मौका मिला है। इसके बाद कॉम्पिटीशन अश्विन और अक्षर पटेल के बीच था। तो हमने सोचा कि दो बाएं हाथ के स्पिनर जो पिछले कुछ समय से अच्छा कर रहे हैं"
रोहित ने आगे कहा, "अश्विन ने पिछले कुछ समय से इस प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, अक्षर अच्छे फॉर्म में हैं। वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से अक्षर का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन सभी ने हमें अक्षर को चुनने पर मजबूर किया। अगर हमें मिडिल ऑर्डर में किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजना है तो भी हम अक्षर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्षर को काफी अनुभव भी है, वह पिछले काफी समय से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं"
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
हार्दिक पांड्या को क्यों सौंपी उप-कप्तानी? अजीत अगरकर ने खोला बड़ा राज