अमर उजाला
Sun, 12 January 2025
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे बड़े नामों को बाहर करने का फैसला किया।
22 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज से उनकी अनुपस्थिति पर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, एक रिपोर्ट में उन्हें नहीं शामिल करने की वजह बताई गई है
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद आराम देने का फैसला किया है
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पंत, जायसवाल और गिल की फिटनेस पर जोखिम नहीं लेना चाहता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि इसी वजह से चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इन तीनों को बाहर रखने का फैसला किया है।
पंत और यशस्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच खेले थेस, वहीं गिल तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे
मोहम्मद सिराज एक और खिलाड़ी हैं जिनका नाम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं है। वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें शामिल नहीं किया गया। मयंक यादव भी चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं
कोयला खदान में फंसीं जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद