अमर उजाला
Sat, 26 October 2024
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए वापसी की संभावना पर खुल कर बात की।
धोनी ने 2016 और 2017 को छोड़कर 15 सत्र तक सीएसके टीम से ही खेले हैं।
43 साल की उम्र में धोनी अपने शानदार करियर के आखिरी दौर में हैं, लेकिन क्रिकेट खेलने की उनकी भूख और प्यार कम नहीं हुआ है।
धोनी ने कहा कि उनके अंदर अभी 'क्रिकेट के कुछ साल' बाकी हैं। सुपर किंग्स के लिए 264 मैच खेलने के बाद, धोनी अभी भी कड़ी मेहनत करना चाह रहे हैं।
धोनी ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं सिर्फ अपने आखिरी कुछ वर्षों के क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं।'
अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी केवल आईपीएल में खेलते हैं।
नए रिटेंशन नियमों के अनुसार, सुपर किंग्स के पास धोनी को चार करोड़ रुपये में बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन करने का मौका है।
तस्वीर में साली को ढूंढने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप खोज सकते हैं?