अमर उजाला
Thu, 30 November 2023
अमर उजाला संवाद 2023 में पूर्व क्रिकेटर्स इरफान पठान और सुरेश रैना पहुंचे, इन दोनों ने कई बातों पर चर्चा की
इस दौरान दोनों ने इस बात पर भी चर्चा की आगामी टी20 विश्व कप में युवा टीम इंडिया को मौका मिलना चाहिए या अनुभव का भी मिश्रण हो
रैना और इरफान की राय इस पर अलग अलग रही। जहां रैना ने युवाओं पर भरोसा जताने को कहा, वहीं इरफान ने युवा और अनुभव का सही मिश्रण बनाने को कहा
रैना ने कहा- युवाओं को मौका मिलना चाहिए। जब हमने टी20 विश्व कप जीता था तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह टीम कप जीतेगी
रैना ने कहा- अभी यशस्वी, ऋतुराज जैसे खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। अहम बात यह होगी कि नेतृत्व कौन करेगा। क्या रोहित शर्मा कप्तानी संभालेंगे
उन्होंने कहा- हमें देखना होगा कि आईसीसी ट्रॉफी हम क्यों नहीं जीत पा रहे। वनडे विश्व कप में हमने कई डॉट बॉल्स खेलीं
रैना ने कहा- बड़े मौकों पर हमें बहादुरी दिखानी होगी। टी20 नया फॉर्मेट है। वहां ट्रॉफी जीतने के लिए जोश, जुनून, पागलपन चाहिए, तो युवाओं को रखना होगा
वहीं, इरफान पठान ने कहा- सीनियर और जूनियर्स का मिश्रण रखना होगा। वेस्टइंडीज में जो विश्व कप होगा, वहां अनुभव की जरूरत होगी
पठान ने कहा- वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं है। ऐसा नहीं कह सकते कि हम टीम के सारे खिलाड़ी बदल डालेंगे
चंद्रयान-3 के बाद अब निसार मिशन की तैयारी